ग्राम कचहरी में चार मामलों का हुआ निस्तारण!
सिवान (बिहार): सिसवन प्रखंड के कचनार गांव में ग्राम कचहरी का हुआ आयोजन। सिसवन प्रखंड के कचनार गांव में रविवार को ग्राम कचहरी का आयोजन कर विवादित मामलों का निष्पादन किया गया। इस आयोजित ग्राम कचहरी में सरपंच चंद्रभूषण उपाध्याय, सचिव जितेंद्र शर्मा, उपसरपंच रक्षा देवी सहित अन्य लोग शामिल थे। बताया जाता है कि इसमें चार मामलों का निस्तारण किया गया।