शराब पीने के आरोप में दो गिरफ्तार!
///जगत दर्शन न्यूज
सिवान (बिहार): बिहार में शराब बंदी के बावजूद शराब की बिक्री धड़ल्ले से हो रही है। इसका प्रमाण रोज किसी न किसी का शराब पीने के आरोप में पकड़े जाना है। अभी आज ही रविवार को शराब पीने के आरोप में सिसवन थाना पुलिस ने एक को किया गिरफ्तार। बताते चलें कि सिसवन थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए शराब पीने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में सिसवन थाना अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने रविवार को जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति द्वारा शराब पीकर हंगामा किया जा रहा है। इस सूचना के आधार पर शराब पीने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।गिरफ्तार आरोपी की पहचान गंगपुर सिसवन गांव निवासी तारकेश्वर बीन के रूप में हुई है। गिरफ्तार आरोपी पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
वहीं चैनपुर थाना पुलिस ने शराब पीने के आरोप में एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार। सिसवन प्रखंड के चैनपुर थाना पुलिस ने शराब पीने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया इस संबंध में पुलिस प्रशासन द्वारा रविवार को जानकारी दी गई। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सारण जिले के रसूलपुर थाना क्षेत्र के जोगिया गांव निवासी हरीभूषण उपाध्याय के रूप में हुई है। गिरफ्तार आरोपी पर आगे की कार्रवाई करने के लिए रविवार को सिवान न्यायालय भेज दिया गया।