मुख्यमंत्री ने पूर्णिया जिले में 580 करोड़ रू की 62 विकास योजनाओं का किया उद्घाटन एवं शिलान्यास!
पूर्णिया (बिहार): ‘प्रगति यात्रा’ के क्रम में मंगलवार को सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्णिया जिले में 580 करोड़ रू॰ की 62 विकास योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। भ्रमण के दौरान पूर्णिया के नगर प्रखंड के मजरा पंचायत के भवानीपुर गांव में विकास कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। मजरा में जल-जीवन-हरियाली अभियान के तहत बने तालाब का निरीक्षण किया। मजरा के कन्या मध्य विद्यालय में सोलर रूफ टॉप, पुस्तकालय आदि का निरीक्षण तथा कामाख्या +2 उच्च विद्यालय परिसर में मनरेगा के तहत निर्मित होने वाले खेल मैदान का भी उन्होंने निरीक्षण किया। साथ ही उन्होंने विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत लाभुकों को स्वीकृत राशि का चेक भी प्रदान किया।