महराणा प्रताप की 428 वीं पुण्यतिथि: पुष्पांजलि अर्पित कर उनके बताए मार्ग पर चलने का लिया संकल्प!
सारण (बिहार) संवाददाता मनोज कुमार सिंह: दाउदपुर में रविवार को श्री वीर महाराणा प्रताप फाउंडेशन के तत्वावधान में व हरिमोहन सिंह गुडडू की अध्यक्षता में महराणा प्रताप की 428 वीं पुण्यतिथि मनायी गई। शुभारंभ में बड़ी संख्या में लोगों द्वारा स्वाभिमान के प्रतीक वीर महाराणा प्रताप की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
पुण्यतिथि में वक्ताओं ने कहा कि वीर महाराणा प्रताप ने कभी भी अपने जीवन में स्वाभिमान से समझौता नही किया। वे एक महा पराक्रमी और युद्ध रणनीति के कौशल में दक्ष शासक थे। उन्होंने कई बार मेवाड़ की रक्षा की। अकबर के घमंड को चूर करने वाले महाराणा प्रताप ने परिस्थिति वश घास की रोटियां खाई मगर जीते जी कभी पराजय स्वीकार नही किया। ऐसे वीर हमेशा युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बने रहेंगे। महाराणा प्रताप का पूरा जीवन संघर्ष से भरा रहा मगर वे अपने कर्तव्य पथ से कभी नही डिगे। उन्होंने देश व सर्वसमाज की रक्षा करते हुए 19 जनवरी 1597 को वीरगति को प्राप्त हुए। देश के इतिहास में उनका संघर्ष और योगदान युगों तक याद किया जायेगा। ऐसे महापुरुष के जीवन से युवा पीढ़ी प्रेरणा लेनी चाहिए। वही संस्था के अध्यक्ष हरिमोहन सिंह गुड्डू ने बताया कि अलीगढ़ में पीतल व कांस्य से करीब 24 लाख की लागत से बन रही भव्य प्रतिमा का आगामी 9 मई को जयंती के अवसर पर अनावरण किया जाएगा। इस मौके पर त्रिलोकीनाथ सिंह, महेश सिंह, राजन सिंघानिया, जयप्रकाश पाण्डेय, श्यामू सिंह, चंदन सिंह, कृष्णा सिंह पहलवान, अभिषेक सिंह, अनिल सिंह समेत अनेक लोग मौजूद थे।