आर्केस्ट्रा से लड़की को मुक्त करा कर, संचालक को किया गिरफ्तार!
सारण (बिहार) संवाददाता सत्येन्द्र कुमार शर्मा: आर्केस्ट्रा में नाबालिगों के शोषण के मामले में सारण पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। डॉ. कुमार आशिश, पुलिस अधीक्षक, सारण के निर्देशन में जनता बाजार थाना अन्तर्गत एक नाबालिग लड़की को मुक्त कराया गया है। इसी दौरान आर्केस्ट्रा संचालक को गिरफ्तार किया गया है।
जानकारी के अनुसार आर्केस्ट्रा संचालक बनियापुर थाना मुख्यालय के समीपवर्ती गांव अमाव निवासी रामाशीष महंतो का पुत्र राजेश महंतो है। राजेश महंतो जनता बाजार थाना मुख्यालय के समीप लहलादपुर हाई स्कूल के पीछे स्थित घर में नाबालिग लड़की को रखकर आर्केस्ट्रा संचालन का कार्य करता था। सारण पुलिस ने घर को विधिवत घेराबंदी कर नाबालिग लड़की को बरामद कर आर्केस्ट्रा संचालक को गिरफ्तार किया है।
आर्केस्ट्रा संचालक राजेश महंतो बनियापुर थाना कांड संख्या 209/20 एवं 217/20 में भी अभियुक्त हैं। गिरफ्तारी एवं बरामदगी में जनता बाजार थानाध्यक्ष पुअनि टुनटुन कुमार, सअनि पप्पू झा एवं अन्य पुलिस कर्मी शामिल रहे।