ढाई करोड़ की लागत से बनने वाले अनूठे मन्दिर परिसर चलेगा वेद वेदाङ्ग विद्यालय तथा बृद्धाश्रम भी!
सारण (बिहार) संवाददाता मनोज कुमार सिंह: माँझी प्रखंड के गोबरही गाँव में लगभग ढाई करोड़ की लागत से शिव शक्ति धाम परिसर में निर्माण रत भगवान भोले शंकर के अनूठे मन्दिर को मूर्त रूप देने के साथ साथ सनातन संस्कृति को जीवंत रखने के उद्देश्य से उक्त परिसर में एक वेद वेदाङ्ग विद्यालय तथा बृद्धाश्रम का भी संचालन किया जाएगा। सोमवार को मन्दिर परिसर में आयोजित बैठक में आसपास के सैकड़ों गणमान्य लोगों ने आगामी 18 फरवरी से 26 फरवरी तक चलने वाले नौ दिवसीय रुद्र महायज्ञ की सफलता पर अपना अपना विचार प्रकट किया तथा यज्ञ समिति बनाकर उसमें तन मन धन से सहयोग करने का संकल्प लिया।
इस दौरान आयोजकों ने बताया कि उक्त यज्ञ में देश के मूर्धन्य विद्वान ब्राम्हणों तथा प्रवाचकों के साथ साथ अनेक राजनेताओं एवम वरीय पदाधिकारियों को भी आमंत्रित करने का निर्णय लिया गया। इससे पहले उक्त मन्दिर के निर्माण की परिकल्पना करने वाली धर्मभीरु महिला एवम निर्माण समिति के संयोजक विजय सिंह की दिवंगत पत्नी स्व रेणु देवी के सम्मान में दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
बता दें कि महाशिवरात्रि को ही उनका निधन हुआ था। समारोह को जेपी सेनानी रामायण सिंह जीवनदानी, जितेन्द्र सिंह, ई चांदनी प्रकाश, डॉ किरण सिंह, अणिमा सिंह, प्रो ओम प्रकाश सिंह, अवध किशोर मिश्र, धर्मेन्द्र सिंह समाज, भूपेंद्र सिंह, आचार्य विवेक विभूषित, दशरथ यादव, अरुण पुरोहित, अजय सिंह, राधेश्याम सिंह, रौशन सिंह भवानी, रबीन्द्र सिंह, लक्ष्मण सिंह, मनजीत पाण्डेय, राम नारायण सिंह, सुनील सिंह, अनिरुद्ध सिंह, सरपंच भारत सिंह, जैकी कुमार, अभिषेक कुमार तथा राहुल सिंह आदि ने भी सम्बोधित किया। समारोह की अध्यक्षता शिक्षक त्रिगुणा सिंह तथा संचालन पूर्व मुखिया देवेन्द्र सिंह ने किया।