पुलिस पर हुए हमले के मामले में नामजद अभियुक्त गिरफ्तार!
सारण (बिहार) संवाददाता मनोज कुमार सिंह: साढ़े तीन माह पूर्व मांझी थाना पुलिस पर हुए हमले के मामले में पुलिस ने एक नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिराफ्तार अभियुक्त नगर पंचायत क्षेत्र के गोढा गांव निवासी विवेक कुमार बताया जाता है।
इस संबंध में थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि तीस अगस्त को गोढा गांव पर 112 की टीम एक मामले की जांच के लिए गई थी। जांच के दौरान पुलिस ने कुछ लोगो को बैठा लिया था। जिसके बाद पुलिस बल पर हमला करके अभियुक्त को छुड़ा लिया गया था। इस मामले में सअनि किरण कुमारी के लिखित आवेदन पर 21 को नामजद तथा 50 अज्ञात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इस मामले में फरार चल रहे अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।