श्री विष्णु महायज्ञ को लेकर निकली भव्य कलश यात्रा सह शोभायात्रा!
सारण (बिहार) संवाददाता संजय पांडेय: माँझी प्रखंड के अलियासपुर गांव के बलराम मंदिर परिसर में गुरुवार से शुरू हो रहें सात दिवसीय श्री विष्णु महायज्ञ को लेकर भव्य कलश यात्रा सह शोभायात्रा निकाली गई। सैकड़ो की संख्या में रंग-बिरंगे परिधान में श्रद्धालु यज्ञ स्थल से जलभरी के लिए जुलुश की शक्ल में निकले। श्रद्धालुओं के यज्ञ स्थल से निकलते ही पूरा वातवरण जय विष्णु भगवान, जय बलिराम जी, हर-हर गंगे के जयघोष से गूंज उठा। गाजे-बाजे के साथ रंग-बिरंगे परिधान में शामिल बड़ी संख्या में महिला-पुरुष युवक-युवतियां व बच्चें माँझी के प्रसिद्ध राम घाट स्थित सरयू नदी के पावन तट पर पहुचें। तत्पश्चात वाराणसी से पधारे यज्ञाचार्य पंडित जयनारायण मिश्रा के सानिध्य में पूर्ण विधि-विधान व वैदिक मंत्रोच्चार के साथ माँ गंगे की पूजा अर्चना की गई। इसके बाद श्रद्धालु जलभरी कर यज्ञ मंडप के लिए प्रस्थान किये।
कलश को यज्ञ स्थल पर स्थापित कर आचार्य पंडितो व विद्वानों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ सात दिवसीय श्री विष्णु महायज्ञ की शुरुआत की। आयोजको ने बताया कि विगत 34 वर्षों से लगातार श्री विष्णु महायज्ञ का आयोजन बलिराम मंदिर परिसर में होते आ रहा है जो इस साल भी अनवरत जारी है। इस महायज्ञ बड़े-बड़े संतो का भी आगमन होगा। यह महायज्ञ सात दिनों तक चलेगा। इस दौरान यज्ञ के पूरे सातों दिन तक धार्मिक अनुष्ठान के साथ में प्रति संध्या रामलीला का मंचन किया जाएगा। जबकि 12 दिसंबर को विशाल भंडरा के साथ महायज्ञ की पूर्णाहुति किया जाएगा। यह अनुष्ठान समस्त ग्रामीणों के सहयोग से किया जा रहा है।