शराब पीने के आरोप में तीन गिरफ्तार!
///जगत दर्शन न्यूज
सिवान (बिहार): बिहार में शराब बंदी के बावजूद शराब की बिक्री धड़ल्ले से हो रही है। इसका प्रमाण रोज किसी न किसी का शराब पीने के आरोप में पकड़े जाना है। अभी आज ही शुक्रवार को चैनपुर थाना पुलिस ने शराब पीने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। सिसवन प्रखंड के चैनपुर थाना पुलिस ने शराब पीने के आरोप में गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में भीखपुर गांव निवासी आदित्य राम, मनदीप राम तथा नेवरी गांव निवासी चंदन राय शामिल है। सभी गिरफ्तार आरोपियों पर आगे की कार्रवाई करने के लिए बुधवार को सिवान न्यायालय भेज दिया गया।