सघन वाहन जांच अभियान में कटे ₹4000 के चालान!
सिवान (बिहार): सिसवन थाना पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर वाहनों के काटे चालान। इस संबंध में बताया जाता है कि सिसवन थाना पुलिस द्वारा बुधवार को विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान दो पहिया, तीन पहिया और चार पहिया वाहनों के कागजात के साथ ड्राइविंग लाइसेंस भी जांच किए गए। वहीं गाड़ियों में अवैध रूप से हथियार और शराब की भी तलाशी ली गई। उक्त वाहन जांच अभियान चलाने से वाहन चालकों में हड़कंप व्याप्त है। वहीं इस दौरान कुछ वाहन चालक रास्ते बदलते भी नजर आए। इस संबंध में सिसवन थाना अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह द्वारा जानकारी दी गई। सिसवन थाना अध्यक्ष ने बताया कि बुधवार को विशेष अभियान के तहत ₹4000 के अलग-अलग वाहनों से चालान काटे गए हैं।