माता-पिता का छीना सहारा: सड़क दुर्घटना में घायल एकलौते पुत्र की मौत!
सारण (बिहार) संवाददाता संजय पांडेय: दाउदपुर थाना क्षेत्र के दुमदुमा गांव निवासी पशुराम सिंह के इकलौते पुत्र 22 वर्षीय रोहित कुमार की पटना में उपचार के दौरान मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रोहित कुमार अपने संबंधी के यहां महाराजगंज बाइक से गया हुआ था। जो 24 नवम्बर को अपने दोस्त के साथ घर लौट रहा था। उसी दौरान एकमा महाराजगंज मुख्य पथ पर रानी बाड़ी गांव के समीप स्कॉर्पियो की ठोकर लगने से गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। इसके बाद रोहित को छपरा में इलाज के बाद गम्भीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने पटना रेफर कर दिया था, जहां इलाज के क्रम में शुक्रवार की शाम को मौत हो गई थी। इस घटना के बाद माता और पिता का सहारा छिन गया है। मौत के बाद परिजनों रो रोकर बुरा हाल है। मालूम हो कि रोहित की शादी की चर्चा भी चल रही थी। परशुराम सिंह के एक पुत्र व एक पुत्री है। पुत्री की शादी चार साल पूर्व हो चुकी है। पुत्र की शादी होने वाली थी लेकिन भगवान को यह मंजूर नहीं था।