वरिष्ट जनों ने वीर शहीदों को नमन कर किया गीता पाठ!
नई दिल्ली/संवाददाता प्रेरणा बुड़ाकोटी: स्त्री की शक्ति संगठन न्यास में अपने वार्षिक अधिवेशन के तीन दिवसीय समारोह में कुरुक्षेत्र के प्रेरणा वृद्ध आश्रम में रह रहे अनुभवी विद्वत् वरिष्ठ नगरिकों के साथ समय बिताया। वृद्ध आश्रम में बने मंदिर में प्रभु अर्चना की फिर वीर शहीदों को नमन किया। उसके बाद गीता पाठ किया गया, जिसमें स्त्री शक्ति संगठन की अध्यक्ष ममता शर्मा ने गीता पाठ का आरंभ किया। तत्पश्चात आश्रम के संचालक डॉक्टर जय भगवान सिंह ने श्लोकों का अनुवाद किया, फिर बिहार के मुजफ्फरपुर से आई मुख्य अतिथि डॉक्टर मिंटू शर्मा मैं भागवत गीता की सुंदर व्याख्या की और असमिया, बंगाली और मारवाड़ी में गीत भी गाए।
गीत भगवत गीता पाठ के उपरांत वहां रह रहे। सभी वरिष्ठ जनों से कई विषयों पर विचार विमर्श हुए, कुछ मन की बातें हुई जिसमें सभी भावुक हो गए। समारोह में आए साहित्यकार पवन गहलोत ने कहा कि "यहां रह रहे। सभी विद्वत जन पर एक पूरा ग्रंथ लिखा जा सकता है। प्रत्येक समय के साथ बदलता सामाजिक व्यवस्थाओं के चलते मृदा आश्रम की सम संख्या बढ़ती जा रही है। यह चिंता का विषय है वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा एवं समस्या पर ध्यान दिए जाने की आवश्यकता है, उन्हें सुने जाने की आवश्यकता है।