जनता उच्च विद्यालय सह इंटर कॉलेज रामपुर वीरभान में रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण प्रारम्भ!
सारण (बिहार): बिहार शिक्षा परियोजना सारण शिक्षा विभाग के तत्वाधान में जनता उच्च विद्यालय सह इंटर कॉलेज रामपुर वीरभान, गरखा सारण में रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण प्रारम्भ हो गया। विद्यालय के प्राचार्य अमर कांत के देखरेख में कैम्प का संचालन चल रहा है। प्रशिक्षक के रूप में आए सारण जिले से सूर्यकांत कुमार वैभव ने आत्मरक्षा हेतु सभी छात्र-छात्राओं को प्रशिक्षित करने का कार्य किया। आत्मरक्षा के कई गुण कैंप में खुद करके दिखलाकर छात्राओं को सिखलाया गया।
इस अवसर पर विद्यालय परिवार के राजीव कुमार सिंह, उत्तम कुमार, मुकेश कुमार सिंह, शशि प्रकाश राम, उपेंद्र कुमार, परवेज़ आलम, रवि रंजन कुमार सिंह, जफीर अहमद, बिंदुजी ज्ञाणी, अजीत कुमार यादव, ऋषि कुमार महतो, अब्दुर रहमान, सालिक अनवर, अनु कुमारी, प्रीति सुमन, रिंकी कुमारी, शक्ति सिंह, श्वेता रानी, किरण कुमारी इत्यादि उपस्थित थे।