'सुशासन सप्ताह- प्रशासन गांव की ओर' को लेकर बीडीओ ने की बैठक!
सारण (बिहार) संवाददाता संजीव शर्मा: माँझी प्रखंड में 'सुशासन सप्ताह- प्रशासन गांव की ओर' के रूप में आयोजित किये जाने का कार्य शुरू है। इस संबंध में माँझी प्रखंड मुख्यालय पर प्रखंड विकास पदाधिकारी रंजीत कुमार सिंह ने अपने कर्मचारियों की एक बैठक कर जानकारी देते हुए बताया कि 'सुशासन चले गाँव की ओर' अभियान का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में केन्द्र एवं राज्य सरकार के विभागों के सक्रिय भागीदारी एवं समर्थन से सुशासन को सुदृढ़ करना है। इस कार्य के लिये पंचायतो में विशेष कैम्प का आयोजन कर योजनाओं की जानकारी दी जायेगी। इस कार्यक्रम में आवेदक का परिवाद प्राप्त कर उनके शिकायत का निवारण करना एवं उन्हें देय सेवा में सुधार करना है। उन्होंने कहा की इस अभियान में कई कार्य किये जाएंगे, जिसके प्रगति का प्रत्येक दिन पोर्टल पर प्रविष्टि भी की जायेगी।