सड़क दुर्घटना में 4 घायल!

///जगत दर्शन न्यूज
सिवान (बिहार): सिसवन थाना क्षेत्र के ताजपुर रघुनाथपुर मुख्य मार्ग पर हुई सड़क दुर्घटना में पति-पत्नी घायल हो गए। घायल का इलाज सिसवन के रेफरल अस्पताल में कराया गया। घायल गभीरार गांव निवासी राजकुमार चौरसिया व उनकी पत्नी सुनीता देवी है। इस संबंध में स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा मंगलवार को दिन के 1:00 बजे के करीब जानकारी दी गई।
वहीं सिसवन थाना क्षेत्र के ही माधोपुर गांव का एक युवक बाइक से गिरकर मंगलवार को गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक स्थानीय निवासी पंजाक मियां का पुत्र अब्दुल सत्तार है। सिसवन रेफरल अस्पताल में इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए सीवान रेफर किया गया।
वहीं सिसवन थाना क्षेत्र के भागर गांव के समीप बाइक के ठोकर से एक 8 वर्षीय बच्चा घायल हो गया। घायल बच्चा भागर गांव निवासी कृष्ण यादव का 8 वर्षीय पुत्र प्रियांशु कुमार है। घायल का इलाज सिसवन के रेफरल अस्पताल में कराया गया है। इस संबंध में स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा मंगलवार को दिन के 10 के करीब जानकारी दी गई।