परिवार नियोजन: 19 महिलाओं का हुआ सफल बंध्याकरण!
///जगत दर्शन न्यूज
सिवान (बिहार): सिसवन प्रखंड के रेफरल अस्पताल में शुक्रवार को परिवार नियोजन को बढ़ावा देने के लिए 19 महिलाओं का बंध्याकरण किया गया। इस संबंध में रेफरल अस्पताल प्रभारी डॉक्टर द्वारा जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न जगहों से आई हुई महिलाओं का बंध्याकरण शुक्रवार को दिन के 3:00 बजे तक किया गया, जिसमें कुल 19 महिलाओं का परिवार नियोजन को बढ़ावा देने के लिए बंध्याकरण किया गया।