CSP संचालक से हुए लूट की घटना का हुआ सफल उद्भेदन: 4 अभियुक्तों गिरफ्तार!
सारण (बिहार): गरखा थानांतर्गत CSP संचालक से हुए लूट की घटना का सफल उद्भेदन कर 4 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार।
इस संबंध में बताया जाता है कि विगत 25 अक्टूबर को समय करीब 15:00 बजे गरखा थाना अंतर्गत ग्राम बसंत स्थित P.N.B. बैंक से CSP संचालक उज्जवल प्रसाद निराला पिता- इश्वरी प्रसाद, सा०- रायपट्टी, थाना- दिघवाडा, जिला- सारण के द्वारा रूपया निकालकर आने के क्रम में पकवा ईनार स्थित मुर्गी फार्म के पास चार मोटर साइकिल पर सवार 8 अज्ञात अपराधकर्मियों द्वारा हथियार का भय दिखाकर तथा वादी के साथ मारपीट कर कुल 275000 रुपया लूट लिया गया जिसके संदर्भ में गरखा थाना कांड संख्या- 680/24 दिनांक- 25/10/24 धारा-310 (2) B.N.S. दर्ज कर अनुसन्धान शुरू किया गया I इस कांड के उद्भेदन हेतु पुलिस अधीक्षक महोदय सारण के द्वारा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-1 श्री राजकिशोर सिंह के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया।
उक्त टीम के द्वारा अनुसन्धान के क्रम में तकनिकी साक्ष्य तथा मानवीय स्रोत एवं वीडियो फुटेज के आधार पर इस घटना में शामिल 1. हृदय नट उम्र- 24 वर्ष पिता राजनाथ नट सा० घोघवालिया थाना कोपा 2. गुड्डू कुमार उम्र- 22 वर्ष पिता धनेश्वर राय सा० हेवंतपुर थाना दरियापुर 3. दीपक कुमार उम्र- 25 वर्ष पिता जयराम राय सा० हेवंतपुर थाना दरियापुर एवं 4. प्रवीन कुमार उम्र-21 वर्ष, पिता जयप्रकाश राय सा० रामगढ़ा थाना अवतारनगर सभी जिला सारण को गिरफ्तार किया गया | इस कांड के अप्राथमिकी अभियुक्त 1. हृदय नट उम्र- 24 वर्ष पिता राजनाथ नट सा०- घोघवालिया, थाना- कोपा, जिला- सारण के द्वारा अपने स्वीकारोक्ति बयान में इस कांड के अतिरिक्त निम्न काण्डों में अपने अपराधिक सहयोगियों के साथ मिलकर घटना कारित करने की बात स्वीकार की गयी है जिसकी पुष्टि तकनिकी साक्ष्यों के आधार पर भी की गयी है। गिरफ्तार अभियुक्त 1. हृदय नट के दिए गये स्वीकारोक्ति बयान के आधार पर अन्य अप्राथमिकी अभियुक्तों के घर पर छापामारी के क्रम में इस कांड के अतिरिक्त अन्य काण्डों में लूटा गया सामान बरामद किया गया है | कांड में शामिल अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी/ बरामदगी हेतु छापामारी की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम एवं पता
1. हृदय नट, पिता राजनाथ नट, सा०- घोघवालिया, थाना- कोपा, जिला- सारण
2. गुड्डू कुमार, पिता धनेश्वर राय, सा० हेवंतपुर, थाना- दरियापुर, जिला- सारण
3. दीपक कुमार उम्र- 25 वर्ष पिता जयराम राय सा० हेवंतपुर थाना दरियापुर जिला- सारण
4. प्रवीन कुमार, पिता जयप्रकाश राय, सा०-रामगढ़ा, थाना- अवतारनगर, जिला- सारण
अन्य उद्धेदित काण्डों की सूची :-
1 गरखा थाना कांड संख्या-701/24 दिनांक 09/11/24 धारा – 310(2) BNS
2 मुफ्फिसिल थाना कांड संख्या- 592/24 दिनांक- 29/09/24 धारा- 134/303(2) B.N.S.
3 मुफ्फिसिल थाना कांड संख्या 689/24 दिनांक-17/11/24 धारा-310(2) B.N.S.
4 भेल्दी थाना कांड संख्या-335/24 दिनांक- 22/10/24 धारा-309/24 B.N.S.
5 भेल्दी थाना कांड संख्या 356/24 दिनांक- 10/11/24 धारा-310(2) B.N.S.
बरामद सामान का विवरण :
1. गरखा थाना कांड संख्या- 680/24 दिनांक- 25/10/24 धारा-310(2) B.N.S. में अभियुक्तों द्वारा घटना के समय प्रयोग में लाया गया गया मोटर साइकिल - 3
2. गरखा थाना कांड संख्या- 680/24 दिनांक- 25/10/24 धारा-310(2) B.N.S. में अभियुक्तों द्वारा घटना के समय प्रयोग में लाया गया मोबाइल- 4
3. गरखा थाना कांड संख्या- 680/24 दिनांक- 25/10/24 धारा-310 (2) B.N.S. में अभियुक्तों द्वारा लूटा गया रुपया- 13000
4. भेल्दी थाना कांड संख्या 356/24 दिनांक- 10/11/24 धारा 310 (2) B.N.S. में लूटा गया बैग जिसपर ARISTOCRAT लिखा हुआ जिसमें पप्पू कुमार सिंह (वादी) का आधार कार्ड, RC, DL वोटर ID कार्ड, डेविट कार्ड
5. मुफ्फिसिल थाना कांड संख्या- 592/24 दिनांक- 29/09/24 धारा-134/303(2) B.N.S. में लूटा गया काला रंग का हैण्ड बैग जिसमें रखा आधार कार्ड- 4, पैन कार्ड-2
छापामारी दल में शामिल पुलिस पदाधिकारी/कर्मी :-
1. अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी छपरा सदर-1 श्री राजकिशोर सिंह
2. पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष शशिरंजन कुमार गरखा थाना
3. पु० अ० नि० सह अपर थानाध्यक्ष अमान असरफ गरखा थाना
4. पु० अ० नि० सह थानाध्यक्ष पिंटू कुमार कोपा थाना
5. पु० अ० नि० सह थानाध्यक्ष नवलेश कुमार दाउदपुर थाना
6. पु० अ० नि० सह थानाध्यक्ष सुभाष कुमार रिविलगंज थाना
7. पु० अ० नि० राजीव कुमार गरखा थाना
8. पु० अ० नि० अजीत कुमार गरखा थाना
9. पु० अ० नि० सुजीत कुमार जिला आसूचना इकाई, सारण
10. पु० अ० नि० साकेत बिहारी जिला आसूचना इकाई, सारण ।
11.पु० अ० नि० अंकित कुमार जिला आसूचना इकाई, सारण
12. प्र० पु० अ० नि० विकाश कुमार गरखा थाना
13. प्र० पु० अ० नि० सोनू मंडल कोपा थाना
14. सि० 84 कुंदन पाल गरखा थाना
15. सि० 187 रवि राजेश गरखा थाना
16. सि० 275 विकाश कुमार तकनिकी शाखा, सारण
17. सि० 1166 मुकेश कुमार तकनिकी शाखा, सारण