अपराध की योजना बना रहे 5 अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार!
सारण (बिहार): कोपा थाना एवं जिला आसूचना इकाई की टीम के संयुक्त अभियान में कोपा थानान्तर्गत गंभीर अपराध की योजना बना रहे 5 अभियुक्तों को एक देशी कट्टा, एक जिन्दा कारतूस, एक मोटर साइकिल एवं एक चाकू के साथ किया गया गिरफ्तार। कोपा थाना कांड सं०- 187/24 में भी थी इनकी संलिप्त्त्ता एवं इनके निशानदेही पर 187/24 के डकैती की घटना में संलिप्त 03 अन्य अभियुक्तों को भी किया गया गिरफ्तार।
इस संबंध में बताया जाता है कि शुक्रवार को कोपा थाना को सुचना प्राप्त हुई कि कोपा सम्हौता रेलवे स्टेशन के पीछे अंधारी बगीचा में 5-6 अपराधकर्मी हथियार के साथ गंभीर अपराध की घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। प्राप्त सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त बताये गये स्थान कोपा सम्हौता रेलवे स्टेशन के पास पहुंचकर छापामारी किया गया। छापामारी के क्रम में गंभीर अपराध कारित करने की योजना बना रहे 05 अभियुक्तों को एक देशी कट्टा, एक जिन्दा कारतूस एवं एक मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया। इस सन्दर्भ में कोपा थाना कांड संख्या- 211/24 दिनांक- 22.11.24, धारा 310(4)/310(5) BNS एवं 25(1-b)a/26/35 आर्म्स एक्ट दर्ज किया गया | गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ के क्रम में कोपा थाना कांड संख्या- 187/24 दिनांक- 27.10.24 धारा-310 (2) बी०एन० एस० में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। गिरफ्तार अभियुक्तों के निशानदेही पर तकनिकी साक्ष्यों के आधार पर 3 अन्य अभियुक्तों को एक मोबाइल, 1,17,500 रू/- नगद, एक बिस्किट चांदी जैसा, एक छोटा टिकिया पीला रंग का सोना जैसा, एक हीटर मशीन एवं अन्य सामान के साथ गिरफ्तार किया गया है। इस कांड में संलिप्तों के विरुद्ध अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम एवं पता:-
1. सोहार्रम नट, पिता- त्रिगुण नट, सा०-दाउदपुर, थाना- दाउदपुर, जिला- सारण |
2. ककु नट, पिता- मुंद्रिका नट, सा०- कोपा, थाना- कोपा, जिला- सारण |
3. जज नट, पिता- मुंद्रिका नट, सा०- कोपा, थाना- कोपा, जिला- सारण |
4. सत्येन्द्र नट, पिता- प्रभु नट, सा०-कोपा, थाना- कोपा, जिला- सारण |
5. हुसैन नट, पिता- वकील नट, सा०- परसागढ़, थाना- एकमा, जिला- सारण |
6. हरेराम रस्तोगी, पिता गोधन प्रसाद, सा०- परसागढ़, थाना- एकमा, जिला- सारण,
7. मौसम वर्मा, पिता- रामेश्वर प्रसाद, सा०- हंसराजपुर, थाना- एकमा, जिला- सारण,
8. सचिन कुमार, पिता- दादाशोक, सा०- हंसराजपुर, थाना- एकमा, जिला- सारण
छापामारी दल में शामिल सदस्यः-
1. पु०नि० शशिरंजन कुमार थानाध्यक्ष गरखा थाना एवं थाना के अन्य कर्मी
2. पु०अ०नि० पिंटू कुमार थानाध्यक्ष कोपा थाना एवं थाना के अन्य कर्मी
3. पु०अ०नि० सुभाष पासवान थानाध्यक्ष रिविलगंज थाना एवं थाना के अन्य कर्मी
4. पु०अ०नि० नवलेश कुमार, थानाध्यक्ष दाउदपुर थाना एवं थाना के अन्य कर्मी
5. पु०अ०नि० सुजीत कुमार- 2, जिला आसूचना इकाई, सारण
6. पु०अ०नि० साकेत बिहारी, जिला आसूचना इकाई, सारण
7. पु०अ०नि० अंकित कुमार सिंह, जिला आसूचना इकाई, सारण
8. सि0/1166 मुकेश कुमार, जिला आसूचना इकाई, सारण