सड़क दुर्घटना में एक महिला और एक युवक घायल!
सिवान (बिहार): सिसवन प्रखंड क्षेत्र के नयागांव के समीप सिसवन सीवान मुख्य मार्ग पर बाइक से गिरकर एक महिला घायल हो गई। घायल महिला की पहचान वावनडीह गांव निवासी चिंता देवी के रूप में हुआ है। घायल का इलाज सिसवन के रेफरल अस्पताल में कराया गया। इस संबंध में स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा शनिवार को दिन के 11:00 के करीब जानकारी दी गई। इसी क्षेत्र के बघौना रामगढ़ सड़क पर शनिवार को बाइक दुर्घटना में एक व्यक्ति घायल हो गया। घायल सुवहीं गांव निवासी कर्ण कुमार है। घायल का इलाज सिसवन रेफरल अस्पताल में कराया गया।