आपसी विवाद में मारपीट, 5 घायल!
सारण (बिहार): सिसवन प्रखंड के चैनपुर थाना क्षेत्र के चैनपुर मुबारकपुर गांव में शनिवार को आपसी विवाद में हुई मारपीट की घटना में दो लोग घायल हो गए। घायलो में ननक साह का पुत्र नीरज साह व भगवान साहनी का पुत्र प्रेम कुमार साहनी शामिल है। दोनों घायलों का इलाज सिसवन रेफरल अस्पताल में कराया गया।
वहीं सिसवन थाना क्षेत्र के ही चांदपुर गांव में शनिवार को आपसी विवाद में हुई मारपीट की घटना में तीन लोग घायल हो गए। घायलो में राम गोविंद शर्मा, संतोष शर्मा के और रंजीत शर्मा शामिल है। सभी घायलों का इलाज सिसवन के रेफरल अस्पताल में कराया गया।