किसान महापंचायत में किसानों का उमड़ा जनसैलाब!
किसानों को तय दर से महंगा मिल रहा है खाद और बीज, होगा आंदोलन!: सोलंकी
पचौता (बुलंदशहर) भारतीय हलधर किसान यूनियन के बैनर तले शुक्रवार को ग्राम पचौता बुलंदशहर के बाबा जय बाबा देवीदास स्टेडियम में एक विशाल किसान महापंचायत और राग रागिनी का कार्यक्रम सफलता पूर्वक सम्पन्न हुई। ये कार्यक्रम पूर्वी उत्तर प्रदेश के संगठन मंत्री राहुल यादव के पूरी टीम का अहम योगदान रहा।
विशाल किसान महापंचायत के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष ठा० धीरेन्द्र सोलंकी रहे और भारतीय हलधर किसान यूनियन के राष्ट्रीय मुख्य पदाधिकारीयों राष्ट्रीय मुख्य महासचिव देशराज भगत सिंह, राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता व बिहार -झारखंड प्रदेश प्रभारी डॉ शैलेश कुमार गिरि, राष्ट्रीय वरिष्ठ प्रवक्ता विमल यादव, राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधीर सिंह राघव, राष्ट्रीय सचिव संजीव यादव, राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला मोर्चा प्रीति कश्यप तथा बुलंदशहर अलीगढ़, खुर्जा, फिरोजाबाद सहित उत्तर प्रदेश के कई जिलों से भारतीय हलधर किसान यूनियन के प्रदेश और जिला स्तर के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने भी शामिल होकर विशाल किसान महापंचायत की शोभा बढ़ाया। बाबा देवीदास स्टेडियम बुलंदशहर में विशाल किसान महापंचायत को सुनने के लिए स्थानीय व दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों से भी विशाल जनसैलाब उमड़ पड़ा और स्टेडियम के दर्शक दीर्घा में दूर दूर तक सिर्फ किसान ही किसान नजर आ रहे थे।
इस दौरान सभा को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष ठा० धीरेन्द्र सोलंकी ने हर स्थिति परिस्थिति में पिड़ित किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने की बात जोर देते हुए सुने गए। श्री सोलंकी ने किसानों को खाद बीज सरकारी तय कीमतों से ज्यादा मूल्य पर दिये जाने पर चिंता जताई और इसके निदान के लिए संबंधित जिलों के जिला अध्यक्षों को इस बाबत आंदोलन की रुप रेखा तैयार कर आंदोलन करने हेतु निर्देशित किया।
वहीं राष्ट्रीय अध्यक्ष ठा० धीरेन्द्र सोलंकी और राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता सह बिहार -झारखंड प्रदेश प्रभारी डॉ शैलेश कुमार गिरि के बीच हुए महत्वपूर्ण वार्तालाप जो झारखंड में फ़सल बीमा से संबंधित दायर होने वाले जनहित याचिका और बिहार के चम्पारण से किसान सत्याग्रह आंदोलन के रूप होने वाली है उसे भी सभा उपस्थित किसानों अवगत कराया।