108 किलो गांजा के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, नेपाल से मंगाया गया था गांजा!
कटिहार (बिहार) संवाददाता रूपेश मिश्रा: कटिहार पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कारवाई करते हुए एक सौ आठ किलो गांजा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्कर रंजीत कुमार महतो स्कॉर्पियो से नेपाल से फारबिसगंज के रास्ते कुरसेला की ओर जा रहा था। जहां पुलिस ने पोठिया थाना क्षेत्र के एस एच 77 के पास से उसे गिरफ्तार किया है। गांजा की अनुमानित मूल्य लगभग पंद्रह लाख बताया जा रहा है। कटिहार एसपी वैभव शर्मा इस मामले में जानकारी देते हुए कहा कि ये गांजा कुरसेला के ही कुछ लोगों के पास खपाने की योजना थी। इसमें अन्य तस्कर भी शामिल है। उनकी भी पहचान कर ली गई है। जल्द ही सभी की गिरफ्तारी होगी। फिलहाल इस मामले में एक तस्कर के साथ दो मोबाइल और गांजा की बड़ी खेप के साथ स्कॉर्पियो को भी जब्त कर लिया गया हैं।