जनता दरबार लगा कर किया गए भूमि विवाद का निपटारा!
सिवान (बिहार): सिसवन थाना परिसर में शनिवार को भूमि से जुड़े एक मामल तथा चैनपुर थाना परिसर एक मामले का निपटारा सिसवन अंचलाधिकारी पंकज कुमार ने किया ।इस संबध में अंचल कर्मियों ने जानकारी दी। अंचल कर्मियों ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र के कई जगहों से लोगों ने जमीन से संबंधित विवाद निपटारा करने को लेकर आवेदन दिया था। वही आवेदन के आधार पर दोनों पक्षों को नोटिस का शनिवार को थाना परिसर में उपस्थित होने को लेकर कहा गया था जहां पर कागजातों के आधार पर आपसी सहमति बनाते हुए भूमि से जुड़े मामलों का निपटारा किया गया।
रघुनाथपुर थाना परिसर में लगा जनता दरबार।
रघुनाथपुर प्रखंड के रघुनाथपुर थाना परिसर में जनता दरबार लगाकर जमीन से संबंधित 7 मामलो पर सुनवाई की गई। वहीं शनिवार को दिन के 2 बजे के करीब तक जनता दरबार चला जिसमें 3 पुराने तथा 4 नए मामलों पर सुनवाई की गई ।जिसमे 5 मामलो का निष्पादन किया गया इस संबंध में अंचल कर्मियों द्वारा जानकारी दी।

हसनपुरा एम एच नगर थाना परिसर में लगे जनता दरबार में 7 मामलों का हुआ निष्पादन। हसनपुरा प्रखंड के एम एच नगर थाना परिसर में शनिवार को जनता दरबार लगाकर जमीन से संबंधित विवादों का निपटारा किया गया।इस संबंध में अंचल कर्मियों ने जानकारी दी गई।वहीं जनता दरबार दिन के 2 बजे के करीब तक चला। आयोजित जनता दरबार में आपसी सहमति बनाते हुए जमीन से जुड़े मामलों का निपटारा किया गया।