राजग के प्रचंड बहुमत पर पटाखे फोड़ मिठाई बाँट भाजपा ने मनाया जश्न!
सारण (बिहार) संवाददाता सत्येन्द्र कुमार शर्मा: राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के द्वारा प्रचंड बहुमत प्राप्त करने की खुशी में जिला अध्यक्ष रणजीत कुमार सिंह के नेतृत्व में मढ़ौरा एसडीएम आवास के सामने भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा एक दूसरे को मिठाई खिलाकर एवं पटाखे फोड़ कर जश्न मनाया गया।
इस जीत की खुशी पर जिला अध्यक्ष रणजीत कुमार सिंह ने कहा कि हम लोग महाराष्ट्र में प्रचंड बहुमत के साथ चुनाव जीते हैं, साथ ही झारखंड में भी हमारा प्रदर्शन पिछले चुनाव से बेहतर रहा है। देश में जितने भी राज्यों में उपचुनाव हुए हैं, उन सभी राज्यों में हमारा प्रदर्शन उत्कृष्ट रहा है। आज के चुनाव परिणाम को देखते हुए देश की जनता आज भी एनडीए गठबंधन के साथ है।
वहीं इस जीत की खुशी के अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष रमेश प्रसाद ने कहा कि आज भी जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर विश्वास करती है, क्योंकि चुनाव का परिणाम इस अनुकूल आया है। वहीं निर्वतमान राम दयाल शर्मा ने अपने वक्तव्य में कहा कि आज के चुनाव की जीत देश की जनता और एनडीए गठबंधन के कार्यकर्ताओं की जीत है। उन्होंने कहा कि आज की जीत एनडीए कार्यकर्ता के मेहनत का परिणाम है।
वहीं पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने कहा कि हमारे यस्शवी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का वक्तव्य बिल्कुल सही साबित हुआ कि "ना हम बटेंगे ना हम कटेंगे" और जनता ने भी यह साबित करके जनादेश एनडीए के पक्ष में दिया है। वहीं मढ़ौरा भाजपा नेता मनोज कुमार सिंह ने अपने वक्तव्य में कहा कि देश की जनता को आज भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जोड़ी पर विश्वास है, क्योंकि तीन बड़े राज्यों में जो चुनाव परिणाम आया, उसका स्ट्राइक रेट नाईनटी प्रतिशत के समीप रहा है। उन्होंने कहा कि आज भी देश की जनता प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री की राम लक्ष्मण की जोड़ी पर विश्वास करती है। चुनाव परिणाम से यह बिल्कुल स्पष्ट है।
आज के जीत के जश्न में जिला महामंत्री धर्मेन्द्र शाह, उपाध्यक्ष मनोज कुशवाहा, मुख्य जिला प्रवक्ता धर्मेन्द्र सिंह चौहान, जिला कार्यालय मंत्री अर्द्धेन्दु शेखर, जिला प्रवक्ता मदन कु सिंह, पूर्व जिला महामंत्री अनिल सिंह, मढ़ौरा नगर अध्यक्ष बलवीर सिंह, मढ़ौरा पुर्वी मण्डल अध्यक्ष अनिल शर्मा, भुषण राय, पूर्व नगर अध्यक्ष राकेश उजाला, ललन जायसवाल, ब्रज भूषण सिंह, शैलेश कुमार सिंह, मिथलेश सिंह उमेश कुमार, सुधीर कुमार, चन्देश्वर राय, अर्जुन शाह, संजय सोनी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए।