कार्तिक पूर्णिमा गंगा नहान: मेले में श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़, प्रशासन मुस्तैद!
सारण (बिहार) संवाददाता सोहेल अहमद: कार्तिक पूर्णिमा गंगा नहान को लेकर माँझी के रामघाट पर शुक्रवार की अहले सुबह से ही भीड़ उमड़ पड़ी। हजारों श्रद्धालुओं ने माँझी रामघाट सहित सरयू नदी में पवित्र स्नान किया एवं पूजा अर्चना कर दान पुण्य किया। स्नान को लेकर लोग अहले सुबह से ही बड़ी संख्या जुटने लगे। अचानक वाहनों एम श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ जाने के कारण माँझी छपरा एवं माँझी ताजपुर मुख्यपथ पर जाम लग गया। वहीं जाम हटाने के लिए थानाध्यक्ष अमित कुमार सहित पुलिस पदाधिकारी, पुलिस बल, चौकीदार आदि दिनभर व्यस्त रहे।
सीओ सौरभ अभिषेक और बीडीओ रंजीत सिंह सहित अन्य पदाधिकारी घूम-घूम कर दिशा निर्देश देते नजर आए। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर नदी में बैरिकेटिंग किया गया था। वही गोताखोर एवं एसडीआरएफ की टीम को तैनात किया गया था। जबकि पुलिस लगातार पैनी नजर बनाए हुए थी। नहाने में महिला, पुरुष, युवतियां, बच्चे आदि श्रद्धालु शामिल शामिल थे। इस मौके पर हनुमानगढ़ी मंदिर में 24 घंटे का अष्टयाम का आयोजन किया गया था। मौके पर गायक अशोक सिंह ने आरती प्रस्तुत किया। पूर्णाहुति के बाद विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया।