बिहार वासियों ने दिया सायं काल डूबते सूर्य को अर्घ्य!
///जगत दर्शन न्यूज
सारण (बिहार): बिहार का महापर्व छठ का पहले दिन छठ व्रतियों ने दिया सायं काल सूर्य को अर्घ्य।
माँझी प्रखंड के रनपट्टी गांव में चेफुल पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि अजीत सिंह एवं वार्ड सदस्य तथा प्रशासन के निगरानी में घाट पर हजारों छठ व्रतियों ने दिया अस्ताचल गामी भगवान भाष्कर को अर्घ्य! इस दौरान शिक्षक नेता हवलदार माँझी, कुमकुम राम, ठेकेदार शंभू जी, शत्रुघ्न मांझी, छोटेलाल मांझी, ललन मांझी, शिवकुमार मांझी, अच्छे लाल राम, विश्वकर्मा मांझी, इंदरलोक मांझी, रोहित मांझी, मोहित मांझी और विक्की यादव सहित सैकड़ो लोगों ने छठी माई का आशीर्वाद प्राप्त किया।
माँझी नगर पँचायत के बहोरन सिंह के टोला छठ घाट का संत रामदास उदासीन जी महाराज तथा संत रामजी दास उर्फ पतइया बाबा ने फीता काट कर किया विधिवत उद्घाटन। घाट पर हजारों छठ व्रतियों ने दिया अस्ताचल गामी भगवान भाष्कर को अर्घ्य!
वहीं सारण जिले के माँझी प्रखंड क्षेत्र के ताजपुर पुरानी बाजार में धमाका दल के प्रयास से छठ घाट का सुंदर सजावट किया गया। इस दौरान धमाका दल के अध्यक्ष योगेन्द्र सिंह और पंचायत प्रतिनिधियों तथा प्रशासन के निगरानी में घाट पर हजारों छठ व्रतियों ने दिया अस्ताचल गामी भगवान भाष्कर को अर्घ्य!