विधायक ने किया सड़क निर्माण का शिलान्यास!
सिवान (बिहार): सिसवन प्रखंड के चैनपुर से टारी मुख्य सड़क का शिलान्यास बुधवार को विधायक कर्णजीत सिंह ने किया।
कार्यक्रम के दौरान मौजूद भाजपा मंडल अध्यक्ष देवेंद्र तिवारी ने बताया कि चैनपुर से महानगर गांव के रास्ते टारी जाने वाली मुख्य सड़क करीब एक दशक से उपेक्षा का दंश झेल रहा था। चैनपुर से महानगर गांव तक सड़क काफी बदहाल थी, जिसका शिलान्यास दरौंदा के विधायक कर्णजीत सिंह द्वारा किया गया।
जानकारी के अनुसार इस सड़क का निर्माण कार्य मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क योजना अंतर्गत 345.33 लाख रुपए की प्रक्कलित राशि से कराया जा रहा है। इधर सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास होने से स्थानीय लोगों में हर्ष का माहौल देखने को मिला। इस दौरान विधायक प्रतिनिधि डॉक्टर अशोक कुमार भारती, रमेश तिवारी, अवधेश यादव और संजीव सिंह सहित सैकड़ो लोग मौजूद थे।