बेवफा पत्नी को छोड़ बच्चों को पाने के लिए पति हुआ परेशान!
/// जगत दर्शन न्यूज
कटिहार (बिहार) संवाददाता रूपेश मिश्रा: कटिहार में बेवफा पत्नी से अपने बच्चों को पाने के लिए एक व्यक्ति पहुंचा न्यायालय। अर्जी देकर अपने बच्चों को वापस पाने के लिए लगाया न्याय की गुहार।
बताया जाता है कि बरारी थाना क्षेत्र के जगदीशपुर के रहने वाले प्रीतम साह की शादी 13 साल पहले हुई थी। शादी के बाद उन्हें दो बच्चे हुए और वह सोने चांदी के दुकान में काम कर अपने परिवार का भरण पोषण कर रहे थे। जिंदगी काफी हंसी खुशी से कट रही थी। इसी बीच उनकी जिंदगी में किसी और की एंट्री होती है और उनकी पत्नी पूजा देवी उस पर फिदा हो जाती है। इसके बारे में प्रीतम को पता चलता है और इस बात को लेकर दोनों पति-पत्नी में काफी विवाद भी होता है। विवाद के बाद उनकी पत्नी पूजा देवी दोनों बच्चों को लेकर अपने मायके भागलपुर जिले के तीनटंगा चली जाती है। हालांकि कुछ दिनों के बाद प्रीतम उन्हें वापस लाने के लिए ससुराल जाता है, लेकिन उनकी पत्नी वापस नहीं आती है। 8 महीना तक उनकी पत्नी अपने मायके में रहती है। फिर अचानक एक दिन उनकी पत्नी वापस घर आती है, जहां 2 महीने रहने के बाद घर में रखे सोने चांदी के आभूषण और नगद रुपए लेकर फिर चंपत हो जाती है। प्रीतम फिर अपनी पत्नी को लाने अपने ससुराल जाता है। लेकिन इस बार उनकी पत्नी पूजा देवी और ससुराल पक्ष के लोगों के द्वारा उनकी जमकर पिटाई कर दी जाती है। किसी तरह प्रीतम वहां से जान बचाकर अपने घर पहुंचता है।
अब प्रीतम की मानें तो वह अपनी पत्नी पूजा देवी के साथ नहीं रहना चाहता है। सिर्फ अपने बच्चों को वापस पाना चाहता हैं। इसे लेकर उनके द्वारा थाने में भी पत्नी के खिलाफ केस किया था। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होने पर कटिहार न्यायालय का उन्होंने दरवाजा खटखटाया है।
पूरे मामले को लेकर प्रीतम साह ने क्या और कुछ कहा देखें इस रिपोर्ट में।