दर्जनों छ्ठ व्रतियों के बीच बांटा गया पूजन सामग्री!
सारण (बिहार) संवाददाता संजीव शर्मा: माँझी प्रखंड के गोबरही में जदयू महासचिव सुनील कुमार सिंह ने दर्जनों छ्ठ व्रतियों के बीच नारियल और निम्बू आदि पूजन सामग्री का वितरण किया।
इस दौरान उन्होंने कहा कि आस्था का पर्व छठ महान पर्व है। पर्व की महत्ता है कि भीख मांगकर भी छठ पूजा की जाती है। वे विगत पाँच वर्षो से स्वयं की प्रेरणा से व्रतियों के बीच पूजा सामग्री का वितरण करते आ रहे हैं। उनका प्रयास रहता है कि कोई भी व्रती अभाव की वजह से व्रत करने से वंचित न रहे। देश ही नहीं विदेशों में भी इस पर्व को पवित्रता और आस्था के साथ मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि आर्थिक रूप से सक्षम लोगों को महापर्व में मदद के लिए आगे आना चाहिए। मौके पर सरपंच संघ के अध्यक्ष भरत सिंह, बिट्टू सिंह, राजकिशोर सिंह, विरेश सिंह, लुटावन यादव सहित कई अन्य लोग भी मौजूद थे।