'बूथ जीतो चुनाव जीतो' जदयू ने सौंपा कार्यकर्ताओं को नया टास्क!
सारण (बिहार) संवाददाता संजीव शर्मा: आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं को बूथ जीतो चुनाव जीतो अभियान के तहत कई महत्वपूर्ण टास्क दिया गया है। यह बातें शनिवार को माँझी प्रखंड के नवलपुर में पूर्व प्रखंड प्रमुख गायत्री देवी के आवासीय परिसर में आयोजित जदयू कार्यकारिणी की बैठक को सम्बोधित करते हुए पार्टी के जिलाध्यक्ष अध्यक्ष अल्ताफ आलम राजू ने कही।
अपने सम्बोधन में पूर्व मंत्री गौतम सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार द्वारा चलाए गए जनकल्याणकारी योजना एवं विकास कार्यों को लेकर सीधे जनता से जाकर संवाद करें। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता लालू राज की दहशतगर्दी के साथ साथ नीतीश कुमार की सरकार की उपलब्धियों की जानकारी दें। अपने सम्बोधन में पार्टी के प्रमंडलीय प्रभारी रणविजय सिंह ने पँचायत अध्यक्षों की कम उपस्थिति पर नाराजगी जाहिर करते हुए कार्यकारणी सदस्यों से कहा कि बूथ जीतो चुनाव जीतो अभियान के तहत आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी अभी से प्रारम्भ कर दें।
उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार द्वारा चलाई जाने वाली जन कल्याणकारी योजनाओं के लाभ की जानकारी आम जनता तक पहुंचाए। कार्यकर्ता अपने अपने बूथ पर मतदाता सूची के पुनरीक्षण के कार्य की भी निगरानी करें। जिन कार्यकर्ताओं को परेशानी हो वे तत्काल संबंधित सक्षम पदाधिकारी से मिलकर समस्या का समाधान करें। बैठक में कार्यकर्ताओं ने समवेत स्वर में पूर्व मंत्री गौतम सिंह को माँझी विधानसभा का प्रत्यासी बनाए जाने की माँग की।
बैठक को पार्टी नेता जय प्रकाश महतो, लियाकत अली, सुनील कुमार सिंह, अल्ताफ आलम राजू, माँझी विधानसभा प्रभारी संतोष कानन, रामकृष्ण सिंह, अंनत कुमार गोंड, महम्मद अली कादरी तथा राजेश प्रसाद आदि ने भी सम्बोधित किया। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड जदयू अध्यक्ष अख्तर अली ने किया।
किसने क्या कहा? देखिए इस रिपोर्ट में!

