शराब पीने के आरोप में दो गिरफ्तार!
सिवान (बिहार): बिहार में शराब बंदी है, इसके बावजूद भी शराब तस्करों की चांदी है। वहीं शराब पीने वाले भी मुंहमांगा कीमत चुका कर पीने से बाज नहीं आ रहे है।
वही आज शनिवार को चैनपुर थाना पुलिस ने शराब पीने के आरोप में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में बताया जाता है की सिसवन प्रखंड के चैनपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए शराब पीने के आरोप में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रजनपुरा गांव निवासी कंचन महतो और गुड़ु साह के रूप में की गई है। गिरफ्तार आरोपी पर आगे की कार्रवाई करने के लिए शनिवार को सिवान न्यायालय भेज दिया गया।