मतदान के पहले ही प्रत्याशी कर रहे है जीत का दावा!
सारण (बिहार) संवाददाता मनोज कुमार सिंह: माँझी प्रखंड के घोरहट पँचायत से पैक्स अध्यक्ष पद के चुनाव में उतरे बिहार सरकार के पूर्व मंत्री प्रो रबीन्द्र नाथ मिश्रा के अनुज एवम माँझी के पूर्व प्रखंड प्रमुख अखिलेश्वर मिश्रा ने पैक्स चुनाव में रिकार्ड मतों से अपनी जीत का दावा किया है।
शनिवार की शाम घोरहट मठिया निवासी सुभाष भारती के आवास पर उन्होंने पत्रकारों को बताया कि निवर्तमान अध्यक्ष की कार्य शैली से ऊबकर लोग उनका समर्थन व सहयोग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पँचायत की जनता के आशीर्वाद से वे पैक्स अध्यक्ष का चुनाव रिकार्ड मतों से जीतेंगे। मौके पर मौजूद लोगों ने निवर्तमान अध्यक्ष पर कई संगीन आरोप लगाया। ग्रामीणों ने बताया कि श्री मिश्रा का परिवार दशकों से पँचायत की जनता का सुख दुख का साथी रहा है। यही वजह है कि श्री मिश्रा को सबका भरपूर समर्थन मिल रहा है। उधर अपने ऊपर लगाए गए आरोपों को निवर्तमान पैक्स अध्यक्ष राजीव कुमार सिंह उर्फ गुड्डू सिंह ने तथ्यहीन तथा बेबुनियाद बताया है।