कार्यपालक सहायक की विदाई सह सम्मान समारोह का हुआ आयोजन!
सिवान (बिहार): सिसवन प्रखंड के प्रखंड आपूर्ति कार्यालय में कार्यरत कार्यपालक सहायक के स्थानांतरण होने के बाद से विदाई समारोह का आयोजन किया गया। बुधवार को सिसवन प्रखंड के प्रखंड स्थित अंबेडकर सभागार में कमलेश कुमार कार्यपालक सहायक के विदाई और अमजीत कुमार कार्यपालक सहायक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी राजेश कुमार और सिसवन प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी बिनीत कुमार सहित कई लोग मौजूद रहे।