मारपीट की घटना में महिला घायल!
///जगत दर्शन न्यूज
सिवान (बिहार): सिसवन थाना क्षेत्र के बघौना टोला बदली कुवंर में रविवार को आपसी पारिवारिक विवाद में एक महिला घायल हो गई। घायल महिला स्थानीय निवासी विश्वकर्मा यादव की पत्नी बबीता देवी है। घायल महिला का इलाज सिसवन रेफरल अस्पताल में कराया गया।