सड़क दुर्घटना में दो घायल!
सिवान (बिहार): सिसवन थाना क्षेत्र के मांझी रघुनाथपुर मुख्य मार्ग पर रविवार को बाइक के धक्के से एक बच्चा घायल हो गया। घायल बच्चा रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के नेवाड़ी गांव अपने ननिहाल आए अवधेश प्रसाद का पुत्र रितेश कुमार है। सिसवन रेफरल अस्पताल में इलाज कराया गया। वहीं सिसवन थाना क्षेत्र के ही सिसवन सिवान मुख्य मार्ग पर रविवार को बाइक से गिरकर एक महिला घायल हो गई। घायल महिला स्थानीय निवासी सुभाष की पत्नी राज मुन्नी देवी है। घायल महिला की सिसवन रेफरल अस्पताल में इलाज कराया गया।