भारी मात्रा में देशी शराब बरामद, एक महिला गिरफ्तार! मारपीट में एक घायल!///जगत दर्शन न्यूज
सिवान (बिहार): सिसवन थाना पुलिस ने 200 लीटर देसी शराब किया के जप्त। सिसवन थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए सिसवन थाना क्षेत्र के भागर दियरा स्थित पंचायत भवन के समीप बने पुल के नीचे झाड़ी से 200 लीटर देसी शराब बरामद किया है। इस मामले में कारोबारी की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस छापेमारी कर रही है। इस संबंध में सिसवन थाना अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने शुक्रवार को जानकारी दी।
शराब बेचने के आरोप में महिला गिरफ्तार।
सिसवन थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए गयासपुर मठिया गांव से शराब बेचने के आरोप में एक महिला को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार महिला की पहचान ग्यासपुर मठिया गांव निवास स्वर्गीय भरत राम की पत्नी श्रीमतिया कुवर के रूप में हुआ है। गिरफ्तार महिला के पास से 2 लीटर देसी शराब बरामद हुआ है। गिरफ्तार महिला पर आगे की कार्रवाई करने के लिए शुक्रवार को सिवान न्यायालय भेज दिया गया।
मारपीट की घटना में युवक घायल
सिसवन प्रखंड के चैनपुर थाना क्षेत्र के चैनपुर बाजार में शुक्रवार को आपसी विवाद में हुई मारपीट की घटना में एक युवक घायल हो गया। घायल युवक स्थानीय निवासी श्रीकृष्णा यादव का पुत्र सुरेश कुमार यादव है। घायल का इलाज सिसवन रेफरल अस्पताल में कराया गया।