जमकर हुई मारपीट: पति पत्नी सहित 6 घायल!
सिवान (बिहार): सिसवन थाना क्षेत्र के कचनार गांव में हुई मारपीट की घटना में एक व्यक्ति घायल हो गए। घायल व्यक्ति की पहचान कचनार गांव निवासी अभिषेक कुमार सिंह उर्फ भूलन सिंह के रूप में हुई है। घायल अवस्था में उन्हें सिसवन के रेफ़रल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर उनका इलाज चल रहा है। घटना शनिवार की रात्रि की बताई जा रही है।
मारपीट की घटना में पति पत्नी घायल
सिसवन थाना क्षेत्र के बखरी गांव में रविवार को आपसी विवाद में हुई मारपीट की घटना में पति पत्नी घायल हो गए। घायलों में सनोज कुमार और मंजू देवी शामिल है। सिसवन रेफरल अस्पताल में इलाज के कराया गया।
घुरघाट गांव में मारपीट तीन व्यक्ति हुए घायल।सिसवन थाना क्षेत्र के घुरघाट गांव में रविवार जमीन विवाद में हुई मारपीट की घटना में तीन युवक घायल हो गए। घायलो में निवासी रवि कुमार, अंकित कुमार, ऋतिक कुमार शामिल है। सभी घायलो का इलाज सिसवन रेफरल अस्पताल में कराया गया।