बुलबुल मिश्रा के 4 शागिर्दों के पास से मिले 53 अवैध ATM कार्ड, नगद और बाइक के साथ गिरफ्तार!

सिवान/ सारण (बिहार): 04 साईबर अपराधकर्मीयों को 53 अवैध ATM कार्ड, 04 मोबाईल, 9480रू नगद राशि एवं 02 मोटरसाईकिल के साथ गिरफ्तार किया गया। बताया जाता है कि ये चारों अपराधी सारण जिले के रिवीलगंज प्रखण्ड क्षेत्र के मोहब्बत परसा के सरगना बुलबुल मिश्रा के शागिर्द है।
इस संबंध में सिवान पुलिस द्वारा बताया गया कि रविवार को बड़हरिया थाना क्षेत्र अन्तर्गत संध्या गश्ती के क्रम में गुप्त सुचना प्राप्त हुई की थाना क्षेत्र के जामो रोड बड़हरिया में केनरा बैंक के ATM के पास दो मोटरसाईकिल पर चार व्यक्ति सवार हो कर आये है एवं उक्त सभी व्यक्तियों के पास भारी मात्रा में ATM कार्ड है। सुचना का सत्यापन एवं अवश्यक कारवाई हेतु पुलिस बल उक्त बताएं स्थान पर पहुँची तो पाया गया कि कैनरा बैंक ATM के पास 04 व्यक्ति खड़े है जो पुलिस बल को देखकर भागने का प्रयास करने लगे, पुलिस बल के सहायता से उक्त चारों के पकड़ा गया नाम व पत्ता पुछने पर उनके द्वारा अपना नाम 1. विश्वजीत कुमार 2. बिरेन्द्र कुमार 3. अजीतेश कुमार एवं 4. राहुल कुमार राय बताया गया।
उक्त सभी व्यक्तियों का विधिवत तलाशी लेने पर विश्वजीत कुमार के पास से 01 मोबाईल, HDFC बैंक का 07 तथा PNB बैंक का 09 ATM एवं 5000 रू नगद राशि बरामद किया गया। वही विरेन्द्र कुमार के पास से 01 मोबाईल, SBI बैंक का 13 ATM एवं 2500 रू नगद राशि बरामद किया गया। अजीतेश कुमार के पास से 01 मोबाईल एवं अलग-अलग बैंक का 10 ATM एवं 480 रू नगद राशि बरामद किया गया। राहुल कुमार के पास से विभिन्न बैंक का 14 ATM एवं 1500 रू नगद राशि बरामद किया गया।
उक्त चारों व्यक्तियों से पुछताछ करने पर बताया गया कि हमलोग सरगना बुलबुल मिश्रा उम्र-45वर्ष पिता सुरेन्द्र मिश्रा सा० मोहम्मद परसा थाना रिवीलगंज, जिला-सारण (छपरा) है। इसके इशारे पर हमलोग ATM कार्ड का चोरी करते है। तथा चोरी की गई ATM से पैसा निकाल कर आपस में बांटकर जीवन यापन करते है। तत्पश्चात सभी चारो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर कुल-53 ATM कार्ड, 9480 रू नगद, 04 मोबाईल, एवं 02 मोटरसाईकिल जप्त किया गया।
> गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पत्ताः-
01. विश्वजीत कुमार उम्र-26 वर्ष जिला-सारण। पिता विक्रम सिंह सा० गमहरिया काला थाना जलालपुर
02. बिरेन्द्र कुमार उम्र 23वर्ष पिता दुर्गादान सा० तेजपरवा थाना मढौरा, जिला सारण।
03. अजीतेश कुमार उम्र 18 वर्ष पिता रमेश सिंह सा० धोबवल थाना खैरा जिला-सारण।
04. राहुल कुमार उम्र-19 वर्ष पिता-नंदकिशोर राम सा० धोबवल थाना खैरा जिला-सारण।