पैक्स चुनाव को लेकर माँझी पुलिस अलर्ट, 3 पियक्कड़ गिरफ्तार!
///जगत दर्शन न्यूज
सारण (बिहार) संवाददाता संजीव शर्मा: माँझी में पैक्स चुनाव की सफलता को लेकर माँझी थाना पुलिस अलर्ट मोड में है। सोमवार की रात थानाध्यक्ष अमित कुमार के नेतृत्व में माँझी थाना क्षेत्र के बलिया मोड़ सहित सभी ढाबा होटलों का जांच किया गया। वही रात्रि गश्ती करने वाले पुलिस की भी सक्रियता की जांच की गई। इस दौरान रात में आ रहे वाहनों के डिक्की व कागजात के अलावा उसके आधार कार्ड का सत्यापन किया जा रहा था। जिस कारण आने व जाने वाले बाईक चालकों में खौफ देखा गया। रात में ठंड के बावजूद पुलिस जवानों के द्वारा सघन तरीके से वाहन जांच किया जा रहा था। थानाध्यक्ष ने कहा कि एक दिसम्बर को होने वाले चुनाव की सफलता व पुलिस के द्वारा रात्री गश्ती की जानकारी को लेकर जांच किया गया। वही तीन पियक्कड़ों को पकड़ कर शराब पीने की पुष्टि की गई इसके बाद मंगलवार को उसे जेल भेज दिया गया। उन्होंने बताया कि शक के बाद पुलिस के द्वारा वाहनों का जाँच किया गया। पैक्स चुनाव को लेकर उत्तर प्रदेश बिहार को जोड़ने वाले बोर्डर पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।