माँझी प्रखंड के 3 पैक्स अध्यक्ष होंगे निर्विरोध, बँट रही है मिठाइयाँ!
सारण (बिहार) संवाददाता मनोज कुमार सिंह: माँझी प्रखंड के सोनबरसा पैक्स तथा भजौना नचाप पैक्स से शनिवार को एक एक प्रत्यासी द्वारा अपना अपना नामांकन वापस ले लिए जाने के बाद क्रमशः सोनबरसा पँचायत के मुखियापति एवम निवर्तमान पैक्स अध्यक्ष राजू यादव का सोनबरसा पैक्स अध्यक्ष के पद पर निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया है।
उधर भजौना नचाप पैक्स से भी एक प्रत्यासी द्वारा अपना नाम वापस ले लेने के बाद निवर्तमान पैक्स अध्यक्ष सुजीत कुमार सिंह का निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया है। मालूम हो कि राजू यादव सारण जिला राजद के पूर्व अध्यक्ष एवम सोनबरसा पँचायत के पूर्व मुखिया दलन प्रसाद यादव के पुत्र व वर्तमान मुखिया सीमा यादव के पति हैं। उन्होंने पैक्स अध्यक्ष पद पर अपने निर्विरोध निर्वाचन के लिए पँचायत की जनता का आभार ब्यक्त किया है साथ ही पूर्ववत पँचायत की जनता का निःस्वार्थ भाव से सेवा करने का अपना संकल्प दुहराया है।
बताते चलें कि राजू यादव तथा सुजीत कुमार सिंह के अलावा माँझी पूर्वी पैक्स से एकलौता नामांकित प्रत्यासी होने की वजह से निवर्तमान पैक्स अध्यक्ष विजय सिंह का भी निर्विरोध निर्वाचन तय है। प्रखंड की तीन पैक्स अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों के निर्विरोध निर्वाचन से तीनों के समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई है तथा उनके समर्थकों द्वारा मिठाइयाँ बांट कर खुशी का इजहार किया जा रहा है।