जनसुराजी कार्यकर्ता ने गांव गांव घूम कर लोगों को दिया न्योता!
सारण (बिहार): जनसुराज दो अक्टूबर अब पार्टी बनने जा रही है। वहीं इसमें भीड़ जुटने और नए लोगों को जोड़ने के लिए कार्यकर्ताओं ने भी मुहिम छेड़ दी है। विधानसभा चुनाव में जीत के लिए कार्यकर्ताओं ने ताल भी ठोक लिया है। इसके लिए प्रतिदिन लोगों से मिलते नजर आ रहे है कार्यकर्ता।
इसी बीच मंगलवार को जन सुराज के सारण जिला अभियान समिति के सदस्य विनोद माँझी की अध्यक्षता में माँझी प्रखंड क्षेत्र के जईछपरा, बनवार और जैतपुर में चौपाल का आयोजन किया गया। इसी क्रम में जन सुराज के सदस्यता अभियान में सैकड़ो लोगों को जोड़ा भी गया तथा बुधवार को पटना में होने वाले जनसभा में शामिल होने के लिए न्योता दिया गया।
इस दौरान जिला अभियान समिति के सदस्य विनोद माँझी ने कहा कि बेहतर बिहार बनाने के लिए प्रशांत किशोर के विचार धाराओं से अवगत कराया गया। वहीं उन्होंने कहा कि लोगों में जनसुराज के प्रति काफी उत्साह देखने को मिल रही है।