पंचायतों में हुआ ग्राम सभा का आयोजन! गांधी जयंती पर चला सफाई अभियान!
सारण (बिहार) संवाददाता संजय पाण्डेय: गांधी जयंती पर मांझी प्रखंड के प्रायः सभी पंचायतों में बुधवार को ग्राम सभा का आयोजन किया गया, जिसमें पंचायत सरकार, एक पेड़ मां के नाम व वृक्षारोपण अभियान, नशा मुक्ति एवं दहेज प्रथा पर प्रतिबंध, ग्राम पंचायत अधिष्ठान पुस्तकालय, पंचायत विकास सूचकांक, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ आदि समेत गांव के विकास के लिए चलाई जा रही सरकारी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
दाउदपुर पंचायत में मुखिया अभिषेक कुमार सिंह, लेजुआर में मुखिया माधुरी देवी, जैतपुर में मुखिया देवसुंदरी देवी, बलेसरा पंचायत में मुखिया रिंकू देवी, नसीरा में मुखिया कमलावती देवी, इनायतपुर में मुखिया गीता देवी, बरेजा में राजेश पांडेय, कौरुधौरू में मुखिया वीणा देवी, मरहां में मुखिया मुन्ना साह समेत अन्य सभी पंचायतों में मुखिया की अध्यक्षता में ग्राम सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान लोगों गांव में स्वच्छता अभियान को सफल बनाने का भी संकल्प लिया। ग्राम सभा मे सभी विभागीय कर्मी, वार्ड सदस्य एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए।