दुर्गापूजा में शांति भंग करने वाले शरारती तत्वों पर पुलिस की है निगाहे!

///जगत दर्शन न्यूज
सिवान (बिहार): दुर्गापूजा के पवित्र त्योहार को आपसी भाईचारे के साथ शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से जिले के सिसवन में पुलिस प्रशासन के तरफ से पूरी व्यवस्था की गई है। इस संबंध में सिसवन थाना अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि लोगों से कहा कि आप सभी लोग सरकार द्वारा जारी गाइड लाइन का पालन करते हुए पूजा पंडाल स्थापित करें। दुर्गापूजा पंडाल के लाइसेंस लेना अनिवार्य है।डीजे पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा हुआ है। पंडाल का कंट्रक्शन मजबूती से कराएं। पंडाल में बिजली का वायरिंग अच्छा से करना है। पूजा पंडाल में आग बुझाने का यंत्र रखना जरूरी है, सीसीटीवी कैमरा लगाना आवश्यक है। पूजा कमिटी बनाना जरूरी है। कमिटी में अच्छे अच्छे लोगों को शामिल करना है। थानाध्यक्ष ने अपना मोबाइल नंबर जारी कर कहा कि कहीं भी समस्या हो तो बेझिझक हमसे बात कर सूचना दें। शांति पूर्वक श्रद्धा और भक्ति भाव से पूजा अर्चना करें। शांति भंग करने वाले शरारती तत्वों पर पुलिस की निगाहे रहेगी। शरारती तत्वों को बख्शा नहीं जाएगा।