देवी जागरण में चिंटू सेवक के गानों पर लोगों ने रात भर लगाए ठुमके!
सारण (बिहार) संवाददाता सोहेल अहमद: माँझी नगर पँचायत के हसन अली बाजार परिसर में भारतीय कला मंदिर द्वारा रविवार की रात देवी जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जागरण कार्यक्रम के मुख्य गायक कलाकार चिंटू सेवक के गानों पर श्रोता रात भर झूमते रहे।
कार्यक्रम का विधिवत उदघाटन माँझी नगर पंचायत के मुख्य पार्षद प्रतिनिधि बिट्टू यादव एवं माँझी के थानाध्यक्ष अमित कुमार द्वारा सँयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया। वहीं संस्था के सदस्यों द्वारा उदघाटन कर्ता के अलावा कलाकारों एवं मौजूद गण्यमान लोगों को अंग वस्त्र एवं मां दुर्गा चुनरी प्रदान कर सम्मानित किया गया। रात भर चले कार्यक्रम में गायक चिंटू सेवक की टीम ने जबरदस्त शमां बांधा और एक से बढ़कर एक भक्ति गीतों की प्रस्तुति की। कार्यक्रम में दर्शक जमकर ठुमके लगा रहे थे। रात भर चले कार्यक्रम में श्रोता रात भर भक्ति गीतों के समंदर में डुबकी लगाते रहे।
उक्त मौके पर गणेश प्रसाद, पप्पू सिंह, राहुल गुप्ता, दीपक कुमार, लोकेश कुमार,भगवान जी महतो, अरविंद कुमार, पिंटू कुमार, श्रीराम जी प्रसाद, सुरेश यादव तथा जय चंद्र भगत आदि दर्जनों गणमान्य लोग भी मौजूद थे।