भगवान की भक्ति करने वाले मनुष्य को कभी कष्ट नहीं होता!- संत रामभद्राचार्य
सिवान (बिहार): भगवान की भक्ति करने वाले मनुष्य को कभी कष्ट नहीं होता। यह बातें सिसवन प्रखंड क्षेत्र के गंगपुर सिसवन गांव स्थित माता भगवतीजी मंदिर के पास आयोजित भागवत कथा ज्ञान महायज्ञ के दौरान गुरुवार को संध्या 6 बजे के करीब कथा वाचक उत्तरकाशी से आए संत रामभद्राचार्य जी ने कही।
मारपीट की घटना में युवक घायल
सिसवन: सिसवन थाना क्षेत्र के सुवहीं गांव में गुरुवार को आपसी विवाद मे हुई मारपीट की घटना में एक युवक घायल हो गया। घायल युवक स्थानीय निवासी रामजी साहनी का पुत्र कृष्णा साहनी है। सिसवन रेफरल अस्पताल में इलाज कराया गया। पुलिस को मामले की जानकारी दी गई है।
सांप के काटने से अधेड़ महिला अचेत
सिसवन: सिसवन थाना क्षेत्र के ग्यासपुर मठिया गांव में गुरुवार को सांप के काटने से एक अधेड़ महिला अचेत हो गई। महिला स्थानीय निवासी शमीम अंसारी की पत्नी नजमा बेगम है। सिसवन रेफरल अस्पताल में इलाज कराया गया।