द्विदलीय संगीत प्रतियोगिता में रामायण के विभिन्न प्रसंगों पर झूमे दर्शक!

///जगत दर्शन न्यूज
सारण (बिहार) संवाददाता मनोज कुमार सिंह: माँझी प्रखंड के गुर्दाहाँ खुर्द गाँव स्थित मनोकामना महादेव मंदिर परिसर में सोमवार की रात द्विदलीय संगीत प्रतियोगिता आयोजित की गई। संगीत प्रतियोगिता में गायक सन्तोष सुरीला व मुनिलाल सवलिया ने रामायण के विभिन्न प्रसंगों की संगीतमय प्रस्तुति कर श्रोताओं का भरपूर मनोरंजन किया।
रात भर चले संगीत प्रतियोगिता का सैकड़ों श्रोताओं ने भरपूर लुत्फ उठाया। इससे पहले जिले के प्रसिद्ध लोकगायक उदय नारायण सिंह ने द्विदलीय संगीत प्रतियोगिता का विधिवत उदघाटन किया। उन्होंने अपने सम्बोधन में भोजपुरी गीतों में पनपे फूहड़पन के लिए गायकों के साथ साथ श्रोताओं को भी समान रूप से दोषी ठहराया। उन्होंने गणेश वंदना को स्वर देकर संगीत समारोह का विधिवत आगाज किया।
गुर्दाहाँ खुर्द निवासी व दिवंगत समाजसेवी कन्हैया सिंह को समर्पित संगीत कार्यक्रम को कौरुधौरु के पैक्स अध्यक्ष बीरेन्द्र सिंह, माँझी नगर पँचायत के उप मुख्य पार्षद प्रतिनिधि कृष्णा सिंह पहलवान, माँझी विधानसभा के पूर्व प्रत्यासी ई सौरभ सन्नी, अजय सिंह अधिवक्ता तथा बीडीसी प्रतिनिधि सुनील कुमार पाण्डेय आदि ने सम्बोधित किया।
मौके पर मयंक कुमार ओझा, घरभरन महतो, बिनोद सिंह, गुरुचरण शर्मा, विक्रमा शर्मा, मनीष कुमार, नागेन्द्र ठाकुर तथा रामचन्द यादव समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण आदि मौजूद थे। मौके पर मौजूद गणमान्य लोगों ने कोरोना काल में असमय काल कवलित समाजसेवी कन्हैया सिंह के चित्र पर फूल माला चढ़ाकर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया। इस अवसर पर आयोजकों द्वारा गायक कलाकारों तथा आमंत्रित अतिथियों को अंगवस्त्र व माला पहनाकर सम्मानित किया गया। समारोह का संचालन पत्रकार मनोज कुमार सिंह ने किया।