अलग अलग घटनाओं में 5 घायल!
///जगत दर्शन न्यूज
मारपीट की घटना में दो सगे भाई घायल!
सिवान (बिहार): सिसवन थाना क्षेत्र के बघौना गांव में आपसी विवाद में हुई मारपीट की घटना में दो सगे भाई घायल हो गए। घायलो में स्थानीय निवासी गौतम शर्मा के पुत्र किशन कुमार शर्मा व विकास शर्मा शामिल है। दोनों घायलों का इलाज सिसवन रेफरल अस्पताल में कराया गया। पुलिस के मामले की जानकारी दी गई है।
बाइक से गिरकर पति-पत्नी हुए घायल!
सिसवन: चैनपुर ओपी क्षेत्र के मुबारकपुर गांव के पति-पत्नी बाइक से गिर का गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलो में स्थानीय निवासी जमील मियां का पुत्र समीर हुसैन व उसकी पत्नी शहनाज बेगम शामिल है। दोनों बाइक से रिश्तेदारी में जा रहे थे, तभी दुर्घटना के शिकार हो गए। सिसवन रेफरल अस्पताल में इलाज कराया गया।
बाइक से गिरकर युवक घायल
सिसवन: सीवान सिसवन मुख्य मार्ग पर बाइक से गिरकर एक युवक घायल हो गया। युवक रसूलपुर थाना क्षेत्र के तेलियाडीह गांव के टीमाल राम का पुत्र अशोक कुमार राम है। सिसवन रेफरल अस्पताल में इलाज कराया गया।