नवरात्र के पहले दिन गाँव में निकाली गई कलश यात्राः 501 महिलाओं ने पूरी की यात्रा!
पूजा समिति के लोगों ने लिया हिस्सा!
सारण (बिहार) संवाददाता मनीष कुमार: जिले के एकमा प्रखंड के फुचटी कला टोले केशरी मठिया में गुरुवार को नवरात्र के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा की गई। इसके साथ ही 9 दिवसीय त्योहार शुरू हो गया। कलश स्थापना के साथ ही माता शैलपुत्री की पूजा अर्चना भक्ति भाव से की गई।
इस कड़ी में श्री दुर्गा पूजा सेवा समिति फुचटी कला टोले केशरी मठिया की ओर से में भव्य कलश यात्रा निकाली गई। 501 महिलाओं और कुंवारी कन्याओं ने अपने माथे पर कलश लेकर यात्रा में शामिल हुई। मौके पर श्री संजय गिरि (रामानुज गिरि), सुभाष गिरी, प्रिंस कुमार गिरि, तारकेश्वर गिरी, सुमन राय, मुकेश कुमार, योगेंद्र यादव, अच्छेलाल गिरि, संजीव गिरि, धर्मेन्द्र यादव, गजेन्द्र गिरि, धीरज गिरि, विकाश गिरि, बाशदेव गिरि मेखर गिरि, राजू गिरि, विशाल गिरि, अजीत गिरि, नरेश यादव, लालदेव यादव, चंचल यादव भृगु राय, सहदेव यादव मौजूद थे और बढ़ चढ़कर कलश यात्रा में शामिल हुए। फुचटी कला में स्थित ब्रह्मस्थान पोखर से जल भरकर सभी लोग फुचटी कला होते हुए केशरी मठिया स्थित सती स्थान पहुंचे। जहां कलश यात्रा का समापन हुआ। इधर शारदीय नवरात्र के पहले दिन सारण जिले के विभिन्न पूजा पंडालों में वैदिक मन्त्रोच्चार और विधि विधान के साथ कलश की स्थापना की गई।