कृषक वैज्ञानिक वार्ता में विभिन्न योजनाओं के साथ मुख्य फसलों की दी गई जानकारी!
सारण (बिहार) संवाददाता वीरेश सिंह: कृषक स्वर्ण समृद्धि सप्ताह के अंतर्गत बुधवार को कृषि विज्ञान केन्द्र, सारण के द्धारा नगरा प्रखण्ड के सैदुपर मठिया गांव में कृषक वैज्ञानिक वार्तालाप का एक दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केन्द्र, मांझी के वरीय वैज्ञानिक एवं प्रधान डॉ. संजय कुमार राय द्वारा कृषि विज्ञान केन्द्र में चलायी जा रही विभिन्न योजनाओं, रबी के मुख्य फसलों, जलवायु अनुकूल कृषि कार्यक्रम की विभिन्न तकनीकों, वर्तमान समय में कृषि मशीनीकरण की माँग, ज़ीरो टिलेज, लेज़र लैंड लेवलर, हैप्पी सीडर एवं पौधा संरक्षण के विषय में किसानों को विस्तार से बताया।
इस दौरान उद्यान विशेषज डॉ. जितेन्द्र चंदोला ने प्राकृतिक खेती, पोषण वाटिका एवं फलों के नए बाग लगाने और उसके महत्व के बारे में किसानों को विस्तृत में बताया साथ ही सितम्बर माह में चलाए जा रहे कार्यक्रम स्वच्छता पखवाड़ा, हिन्दी पखवाड़ा एवं पोषण माह के विषय में भी किसानों को अवगत कराया। कार्यक्रम में सभी किसानों ने वैज्ञानिकों से वार्तालाप की तथा अपना सुझाव साझा किया।
उक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप से नर्मदेश्वर गिरी, उमेश्वर सिंह, विजय कुमार सिंह, मुकेश कुमार सिंह, रंजीत सिंह, नंदलाल मेहतो, कलावती देवी संगीता देवी, सुनीता देवी आदि किसान उपस्थित रहे।