हिंदी महिला समिति
काव्यांजलि: स्व विनोद माहेश्वरी को कवितामय श्रद्धा सुमन अर्पित!
नागपुर (महाराष्ट्र): हिंदी ही नहीं सेवाभाव को समर्पित नागपुर की सुपरिचित संस्था हिंदी महिला समिति के तत्वावधान में नवभारत प्रेस समूह के सारथी स्व विनोद बाबू माहेश्वरी को श्रद्धांजलि देने के लिए एक लीक से हटकर कार्यक्रम का आयोजन संस्था की प्रमुख एड. रति चौबे ने विगत दिनों हिंदी मोर भवन के उत्कर्ष सभागृह में संपन्न किया। स्वरचित काव्यांजलि रति चौबे के स्वर में जब महेश्वरीजी को अर्पित की गई तो सभी की आंखे नम हो गई और वातावरण भावमय हो गया। गिरीश व्सास, सागर खादीवाला, रति चौबे के विनोदजी से सम्बंधित संस्मरणों के साथ काव्य पाठ आंरभ किया गया।
मोरभवन के कार्यक्रम समन्वयक और सुप्रसिद्ध साहित्यकार डा सागर खादीवाला की अध्यक्षता में तथा महाराष्ट्र विधान परिषद के पूर्व सदस्य विधायक श्री गिरीश व्यास के मुख्य आतिथ्य तथा वरिष्ठ पत्रकार पूर्णिमा पाटिल और गीतकार दयाशंकर तिवारी "मौन" की विशेष उपस्थिति में काव्यांजलि के वरिष्ठ साहित्यकार, अविशा प्रकाशन प्रमुख अविनाश बागड़े के कुशल संचालन और हिंदी महिला समिति की कार्याध्यक्ष डा चित्रा गुप्ता तूर के सारगर्भित आभार प्रदर्शन के साथ संपन्न हुआ। सुजाता दुबे, डा ममता विश्वकर्मा, रेखा पांडे और भोजराज के अथक प्रयासों ने कार्यक्रम को सार्थकता प्रदान की।
काव्यांजलि में अपनी कविताओं के साथ श्रद्धा सुमन अर्पित करने वालों में हिंदी मोर भवन के इतिहास में हिंदी की मशाल प्रज्वलित करने वाले हस्ताक्षरों सर्वश्री विक्रम सोनी, साहिल जर्मेनिया, कंचन प्रजापति, अतुल त्रिवेदी, राकेश भैया, संतोष बादल के अलावा डा कविता परिहार, हेमलता मिश्र मानवी निर्मला पांडे, रमा प्रवीर वर्मा, सोनल कालमेघ, कमलेश चौरसिया, पूनम मिश्रा "पूर्णिमा", रेखा तिवारी, सुषमा अग्रवाल, रूबी दास अरु संतोष बुद्धराजा, अमिता शाह"अमी", शुभांगी बाघ, रश्मि मिश्रा, पूनम हिंदुस्तानी जैसे नगर के साहित्य सेवियों ने अपनी रचनाओं में स्व विनोद बाबू को याद किया।रेखा चतुर्वेदी, शीला दुबे और जयमाला तिवारी की उपस्थिति भी उल्लेखनीय रही। काव्यांजलि की समाप्ति भी कविश्री अविनाशजी के एक मार्मिक संस्मरण के साथ हुई।